Xiaomi Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्ट फोन लॉन्च कर दिया है| कम्पनी का कहना है ये देश का स्मार्ट फोन है| यह फोन आप ऑनलाइन flipkart.com,mi.com से खरीद सकते है, वहीँ ऑफलाइन mi स्टोर से खरीद सकते है,यह स्मार्ट फोन कई भारतीय भाषाएं भी स्पोर्ट करेगा | कम्पनी ने इस फोन के दो वेरिएंट लॉन्च की है , एक 2GB रैम के साथ और दूसरा 3GB रैम के साथ | भारत में 7 दिसम्बर को पहली बार यह स्मार्ट फोन सेल किया जायेगा | रेडमी के 2GB वेरिएंट की कीमत 5999 रूपये रखी गयी है और 3GB वेरिएंट की कीमत 6999 रूपये रखी गयी है | कम्पनी के ऑफर के तहत पहले 50 लाख ग्राहकों को 1000 रूपये की छुट दे रही है | यानी नया हेंडसेट रेडमी 5A 4999 रूपये में आपका हो सकता है |
Xiaomi Redmi 5A के फीचर्स:
रेडमी 5A के फीचर्स की बात करे तो इसमें 5 इंच की फुल HD डिस्पले दी गयी है | फोन को पॉवर देने के लिए 1.4 गीगाहट्र्ज का 425 क्वालकोम स्नेपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है | फोन की स्पीड अच्छी रहे इसके लिए इसमें 2GB/16GB और 3GB/32GB इंटरनल मैमोरी दी गयी है | फोटोग्राफी की बात करे तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है | इसके आलावा सेल्फी और विडिओ कालिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है | डिवाइस को पॉवर देने के लिए 3000 Mah की बैटरी है | जिसके 8 दिन तक स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक विडियो प्लेबैक टाइम का दावा किया गया है | स्मार्टफोन को डार्क ग्रे , गोल्ड और रोज गोल्ड कलर में उपलब्ध कराया गया जायगा
यह भी पढ़े :
No comments:
Post a Comment